बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। ब्लॉक प्रांगण में बुधवार को कैच द रैन अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी अरुण कुमार वार्ष्णेय ने विभागीय कर्मचारियों और मौजूद ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जल है तो जीवन है। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए सभी लोगों को पानी की बर्बादी रोकने और वर्षा जल का संरक्षण करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। इस दौरान सचिव विकास गंगवार, सुनील मौर्य, देवेंद्र सिंह चौहान, देशराज, छोटे खां, नेपाल सिंह, मुलायम सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Nawada News: जल और हरियाली का संरक्षण है सतत विकास की आधारशिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...