बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: बहेड़ी, संवाददाता। अफसरों के कड़े रुख के बाद केसर मिल ने गन्ना सत्र 2025-26 के बकाये का 11.23 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। बीते सत्र का यह भुगतान मिलने से किसानों के कुछ आंसू पुछ गए हैं। केसर मिल पर किसानों के गन्ने का सीजन 2024-25 का 144.96 करोड़ रुपये और सीजन 2025-26 का 17.55 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। तीन दिन पूर्व सोमवार को एसडीएम गोपाल शर्मा, नवाबगंज एसडीएम सचिन यादव, सीओ अरुण कुमार, तहसीलदार वीरपाल और डीसीओ दिलीप सेन पुलिस बल के साथ केसर मिल, प्रशासनिक भवन और आवास सहित पूरे मिल परिसर को नीलामी के लिए कुर्क करने गए थे। उन्होंने मिल प्रबंधन से सख्त लहजे में किसानों का समस्त भुगतान करने की बात कहते हुए मिल को सील करने को कहा। जिस पर मिल प्रबंधन सीओओ शरत मिश्रा ने मिल के सीएमडी हर्ष आर किलाचंद से ...