बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। केसर मिल प्रबंधन की तरफ से मिल के मुंबई स्थित मुख्य कार्यालय से लीगल अधिवक्ता ने अवध फूड्स को लीगल नोटिस भेजे है। नोटिस में 66 करोड़ रुपए न देने पर आगे की कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है। केसर मिल अवध फूड्स के हाथों 431 करोड़ में बेचने का सौदा हुआ था। जिसके तहत अवध फूड्स ने एमओयू होने के बाद पिछले दिनों केसर मिल प्रबंधन को 55 करोड़ और 11 करोड़ के चेक दिए थे जो कि एक दिन पहले बाउंस हो गए है। उक्त राशि के अलग अलग चेक बाउंस होने के पर नोटिस में कहा गया है कि अवध फूड्स की तरफ से दिए गए सभी चेक बाउंस हो गए है। अवध फूड्स या चेक के बाउंस होने और पैसा दे। अगर वह पैसा नहीं देते है तो केसर मिल कार्यवाही के लिए अगला कदम उठाएगी। केसर प्रबंधन नोटिस देने के बाद 14 दिन तक जवाब आने का इंतजार करेगा। य...