Bareily News: केसर मिल को दिए गए 66 करोड़ के चेक बाउंस, एमओयू कैंसिल
बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: बहेड़ी, संवाददाता। केसर मिल को अवध फूड्स मल्टीवेयर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दिए गए करीब 66 करोड़ रुपये के चेक बाउंस होने के बाद मिल की बिक्री पर संकट खड़ा हो गया है। मिल प्रबंधन के मुताबिक, कुछ चेक बाउंस हुए हैं, जबकि कुछ पर स्टॉप पेमेंट लगा दिया गया। इसके बाद केसर समूह ने अवध फूड्स को कानूनी नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी है। मिल प्रबंधन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, चेक बाउंस होने के साथ ही मिल बिक्री का एमओयू भी समाप्त हो गया है। दरअसल, 11 तारीख को केसर मिल की बिक्री के लिए केसर समूह और अवध फूड्स मल्टीवेयर प्राइवेट लिमिटेड के बीच एमओयू हुआ था। सौदे के तहत अवध फूड्स ने कुछ दिन पहले केसर मिल प्रबंधन को 66 करोड़ रुपये के चेक दिए थे। मंगलवार को मिल प्रबंधन ने इन चेकों को बैंक में जमा किया। इसके बाद कुछ चेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.