बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: आंवला/रामनगर। कूड़ा डालने को लेकर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामले में सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामनगर के करूपाल ने सोमवार दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 8 सितंबर को सुबह कूड़ा डालने गया था, तभी गांव के रूपी, लटूरी, अनिल, सुनील, मुकेश, सुरजीत, अजयपाल गाली-गलौज करने लगे। वह चुपचाप अपने घर आ गया। आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने घर में घुसकर उसे बेरहमी से पीटा, जिसमें करुपाल, अवनेश, धीरेन्द्र को चोटें आईं हैं। पीडित ने 21 सितंबर को पुलिस को शिकायत दी थी, परन्तु उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने 27 सितंबर को फिर शिकायत की, जिस पर पुलिस ने सोमवार को सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।आंवला यह भी पढ़ें- Balrampur News: घर में खींचकर तीन भाइयों को पीटा, एक की सिर और पसली की हड्डी...