बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: बरेली। लंबे समय से कूड़े की समस्या से जूझ रहे दो स्थलों की तस्वीर बदल गई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत वेस्ट-टू-आर्ट पहल से इन स्थलों का कायाकल्प कर उन्हें स्वच्छ और जनोपयोगी बनाया गया। मेयर डॉ. उमेश गौतम और अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय ने फीता काटकर दोनों स्थलों का उद्घाटन किया। पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि उद्घाटन के दौरान मेयर और अपर नगर आयुक्त ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर स्थलों को साफ रखने और उनके नियमित रखरखाव में सहयोग करने की अपील की। लंबे समय से कूड़े की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने इस बदलाव की सराहना की। अभियान में 60 से अधिक प्रतिभागियों के साथ स्वच्छ भारत मिशन की आईईसी टीम,नगर निगम के अधिकारियों और...