बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: अलीगंज। बिहारी पुर देहाजागीर में हुई हत्या के दस दिन बाद पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया, उसकी निशानदेही पर आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। बाकी तीन हत्यारोपी अभी फरार हैं। थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर देहजागीर में श्राद्ध की दावत में आए एक व्यक्ति रामरतन की चारपाई पर सोते हुए कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के साले रघुवीर पाल ने सात अक्टूबर को चार लोगों पर निर्मम हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के दस दिन बाद पुलिस ने एक आरोपी दशरथ को बंदी बना लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया। टीम में थानाध्यक्ष नीरज कुमार, उपनिरीक्षक अंजलि भाटी, राजेश कुमार, कांस्टेबल महावीर सिंह, बाबी कुमार, मोनू कुमार मोनिश चौधरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्द...