बरेली, नवम्बर 2 -- Bareily News: शीशगढ़। गांव गोकिलपुर और जगदीशपुर के बीच कुल्ली नदी किनारे खेत में ग्रामीणों ने रविवार को मगरमच्छ देखा। ग्रामीण पूर्व में भी ढकिया डैम के पास नदी में मगरमच्छ देखने का दावा करते रहे हैं। ढकिया डैम चौकी इंचार्ज पुनीत सिंह ने बताया वन विभाग को अवगत करा दिया है। वन दरोगा छेदलाल मौर्य ने बताया ग्रामीणों ने मगरमच्छ दिखने सूचना दी है। वन विभाग निगरानी की जा रही है। जैसे ही वह दिखाई देगा, उसे रेस्क्यू किया जायेगा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मगरमच्छ दिखाई देने से मचा हड़कंप यह भी पढ़ें- Pilibhit News: आबादी के पास पहुंचे मगरमच्छ को शारदा सागर डैम में छोड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...