बरेली, जुलाई 25 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। चिटौली रोड पर नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी की सीमा में राजकीय इंटर कॉलेज गत तीन वर्षों से संचालित है। कालेज में लगभग 200 विद्यार्थी अध्यनरत हैं। फतेहगंज-चिटौली रोड से कॉलेज को जाने वाला रास्ता कीचड़ से भरा होने के कारण विद्यार्थी व स्टाफ आए दिन रास्ते पर फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। बहुत से विद्यार्थियों ने विद्यालय आना भी छोड़ दिया है। प्रधानाचार्य डा. प्रवेश कुमारी उपाध्याय ने बताया कॉलेज को जाने वाले संपर्क मार्ग के दोनों और किसानों ने कटीले ब्लेडयुक्त तार लगा दिए हैं। जिससे खतरा और भी बढ़ गया। कई छात्र फिसल कर उन तारों की चपेट में भी आ चुके हैं।फोटो संख्या 05

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...