बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: नवाबगंज। रविवार को कस्बे में ब्लाक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार के कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना। इसमें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी भी शामिल हुए। कार्यालय पर प्रोजेक्टर लगाकर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार, भाजपा जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार और नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि नीरेंद्र सिंह राठौर ने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी का स्वागत किया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्णेश मिश्रा, अंकित शुक्ला, राममोहन गंगवार, नीतीश उपाध्याय, देवेश देवल, प्रियाशंकर एडवोकेट, उपेंद्र गंगवार, सोनू राठौर, मुकेश गंगवार, निरंजन लाल गंगवार आदि मौजूद रहे। यह ...