बरेली, सितम्बर 17 -- Bareily News: दुनका। साधन सहकारी समिति सहोड़ा में कृभको द्वारा समिति अंगीकरण कार्यक्रम एवं किसान सभा का आयोजन किया। कृभको ने समिति कार्यालय और किसानों को कुर्सी मेज आदि उपलब्ध कराए। कृभको के क्षेत्रीय अधिकारी सूरज शुक्ला ने मुख्य अतिथि कुंवर मेहताब सिंह, विशिष्ट अतिथि अपर जिला सहकारी राज नारायण सिंह, डायरेक्टर नरेन्द्र सिंह का स्वागत किया। कृभको प्रतिनिधि ने किसानों को मृदा परीक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि मिट्टी की जांच के बाद ही खाद का प्रयोग करने से लागत कम होती है और पैदावार बढ़ती है। किसानों को कृभको उत्पाद जिंक, जैविक खाद राइजोसुपर और सिवरिका की जानकारी दी। अपर जिला सहकारी अधिकारी राज नारायण ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री और सहकारी समिति से जुड़ने के लाभ बताए। कार्यक्रम में सचिव प्रवीण मिश्रा, हरीश कुमार, विजय ...