बरेली, अगस्त 10 -- Bareily News: बहेड़ी, संवाददाता। किसान नेता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की असली वजह जानने के लिए उसके भाई ने पुलिस को पत्र सौंपकर गुहार लगाई है। उसने कहा कि घटना के समय जो साक्ष्य मिले हैं, उसके आधार पर जांचकर सच्चाई सामने लाई जाए। उधर, दोनों युवकों की हालत स्थिर बनी हुई है। अभी उन्हें होश नहीं आया है। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के तराई क्षेत्र के महासचिव बहेड़ी के मोहल्ला मोहम्मदपुर निवासी 30 वर्षीय शोएब रजा, शेखूपुर निवासी 40 वर्षीय नदीम खान उर्फ टार्जन और 30 वर्षीय नदीम मंसूरी उर्फ जग्गा दोस्त हैं। गत बुधवार की रात सभी घूमने निकले थे। यह भी पढ़ें- Buxar News: धान के खेत बरामद हुआ युवक का शव,हत्या की आशंका बताया जा रहा है कि बुधवार रात किसी वक्त नदीम उर्फ टार्जन की हालत बिगड़ी तो किसान नेता शोएब और उसके ...