Bareily News: किसान को रास्ते में घेर लाठी-डंडों से पीटा
बरेली, जुलाई 8 -- Bareily News: आंवला। नगरिया सतन में आढ़त से मक्का उतारकर घर लौट रहे किसान को दबंगों ने रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों व बुजुर्ग बाबा को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।अरेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह चार जुलाई की रात आंवला मंडी की आढ़त से मक्का उतारकर गांव लौट रहा था। जैसे ही गांव पहुंचा, रास्ते में घात लगाकर बैठे नरेश, बबलू, डब्लू और छन्नू ने उसे घेर लिया। आरोप है कि चारों ने लाठी-डंडे से अरेन्द्र को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। घर में घुसकर बुजुर्ग बाबा को भी पीटा। पीड़ित अपने घर की ओर भागा, लेकिन हमलावर पीछे-पीछे जबरन घर के भीतर घुस गए। परिजनों को भी पीटा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.