Bareily News: किसान एकता संघ ने उठाई किसानों से जुड़ी मांगें, सौंपा ज्ञापन
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: बरेली। धान खरीद की जटिल शर्तों और गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर किसान एकता संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। फार्मर रजिस्ट्री और सैटेलाइट सर्वे की अनिवार्यता समाप्त करने, गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने और सदपुर सरौरा में नया गन्ना क्रय केंद्र आदि प्रमुख मांगें की गईं। किसानों हाथों में गन्ना लेकर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं किसान नेता डॉ. रवि नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार की वर्तमान धान खरीद नीति में फार्मर रजिस्ट्री और सैटेलाइट एग्रीकल्चर सर्वे की अनिवार्यता ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हजारों किसानों की पूरी कृषि भूमि की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। तकनीकी खामियों के कारण सैट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.