बरेली, सितम्बर 26 -- Bareily News: क्योलडिया। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने अन्नदाताओं की कमर तोड़ दी है। पककर तैयार खड़ी धान की लहलहाती फसल खेतों में पूरी तरह बिछ गई है। भारी जलभराव के कारण धान की बालियां पानी में डूब चुकी हैं, इससे फसल के गलने और दाने खराब होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद क्षेत्र के चारों तरफ खेतों में सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस प्राकृतिक आपदा से स्थानीय किसान लाल बहादुर, राम बहादुर, राम भरोसे लाल, लालाराम, रामपाल, मनीष कुमार, चेतराम, रामदास, कल्यानराय, रविंद्र कुमार, हुलास, राजेंद्र कुमार, राकेश कुमार और प्यारेलाल समेत दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो चुकी है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बा...