बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। कृषि विभाग ने शुक्रवार को उपसंभागीय कृषि प्रसार कार्यालय परिसर में रबी 2026 को दलहन एवं तिलहन के बीज का निशुल्क वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने क्षेत्र के किसानों के मसूर, सरसों, चना, मटर आदि के बीज की मिनीकिट किसानों को वितरित कीं। ब्लॉक प्रमुख ने कहा प्रदेश सरकार दलहन व तिलहन उत्पादन में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने को किसानों को उन्नत प्रजातियों का बीज निशुल्क उपलब्ध करा रही है। सहायक विकास अधिकारी कृषि राजेश चौहान ‌ने कहा निशुल्क मिनिकिटस का उ‌द्देश्य, फसलों की उत्पादकता और उत्पादन को बढ़ाना, नई किस्मों का किसानों के खेतों पर प्रदर्शन और प्रसार कराना, दलहन और तिलहन आदि फसलो के क्षेत्रफल एवं उत्पादन को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri New...