बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: बहेड़ी। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ने गन्ने का भुगतान, सड़कों की दुर्दशा आदि मुद्दों को लेकर तहसीलदार न्यायिक बहेड़ी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सभी समस्याओं को शीघ्र दूर कराने की मांग की। किसानों ने कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। उन्होंने गन्ने का बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराने की मांग की। उन्होंने सड़कों की हालत बताते हुए शेरगढ़ रोड से मंडनपुर जनूबी और मंसूरगंज जाने वाले फोरलेन से मिलान वाली सड़क की हालत खराब होने से किसानों को अपनी फसल दूसरे स्थानों तक ले जाने में काफी परेशानी हो रही है।

सड़क निर्माण की मांग उन्होंने सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने वसुपुरा अंडरपास में जलभराव की समस्या भी ज्ञापन में उठाई गई। किसानों...