Bareily News: किशोरी से घर में घुस कर की अश्लील हरकतें
बरेली, जुलाई 17 -- Bareily News: मीरगंज। युवक ने घर में घुसकर किशोरी से अश्लील हरकतें की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी किशोरी गत 14 जुलाई को सुबह आठ बजे घर में अकेली थी। परिजन खेत पर गए थे। पड़ोसी गांव मोहम्मदगंज का रामसेवक किशोरी के घर में घुस गया। उसने किशोरी से अश्लील हरकतें कीं। किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.