बरेली, जुलाई 9 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को बहलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक आरोपी अरुण उसकी 15 वर्षीय पुत्री को बहलाकर ले गया। बेटी अपने साथ सोने की चेन, कुंडल और पायजेब भी ले गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...