बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: फोटो.. फरीदपुर फरीदपुर, संवाददाता। पुलिस ने किराना कारोबारी की दुकान में छापा मारकर भारी मात्रा में विस्फोटक पटाखों का भंडार बरामद किया है। बरामद किया गया विस्फोटक 260 किलोग्राम है। उसकी अनुमानित लागत 5 लाख रुपये बताई है। शुक्रवार को फरीदपुर इंस्पेक्टर अमित पांडे को सूचना मिली कि बीसलपुर रोड पर स्थित गंगाराम गुप्ता की परचून की दुकान में अवैध तरीके से भारी मात्रा में बिक्री के लिए पटाखों का भंडारण किया गया है। पुलिस टीम ने गंगाराम की दुकान की घेराबंदी की। गंगाराम ने दुकान बंद करके भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। दुकान में तलाशी के दौरान 260 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: घर में चल रही थी पटाखा फैक्टरी, 132 किलो बारूद बरामद पुलिस ने आरोपी से पटाखों के भंडारण करने ...