Bareily News: किताब उत्सव में रघुवीर यादव ने सिखाए अभिनय के गुर
बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: विंडरमेयर थिएटर में राजकमल प्रकाशन की ओर से आयोजित पांच दिवसीय किताब उत्सव के चौथे दिन रविवार को रंगमंच, व्यंग्य, गीत, क्रिकेट और कविता की विविध प्रस्तुतियों ने साहित्य प्रेमियों को बांधे रखा। प्रसिद्ध अभिनेता और रंगकर्मी रघुवीर यादव की रंग-संगीत कार्यशाला से दिन की शुरुआत हुई। इसके बाद पुस्तक लोकार्पण, कहानी पाठ, फिल्मी गीतों की साहित्यिक यात्रा, महिला क्रिकेट के संघर्ष, भारतीय मध्यवर्ग की भूमिका और कश्मीर की कवयित्री हब्बा खातून के जीवन पर संवाद हुए। शाम को कविता और गजल की महफिल सजी, जबकि अंतिम कार्यक्रम में कहानी का रोचक पाठ किया गया। अभिनेता रघुवीर यादव ने कार्यशाला में कहा कि रंगमंच को केवल अभिनय तक सीमित समझना गलत है। रंगकर्म का दायरा व्यापक है और अभिनेता को झाड़ू लगाने वाले से लेकर डॉक्टर तक, हर तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.