बरेली, अगस्त 8 -- Bareily News: आंवला, संवाददाता। काशी से प्रारंभ होकर आंवला पहुंचने पर संत शिरोमणि गुरु रविदास शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत किया। यात्रा ने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण किया। नगर में ​शोभायात्रा के पहुंचने पर मोहल्ला विलायतगंज स्थित दुर्गा मंदिर पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। यात्रा भम्रण करते हुए शक्ति नगर स्थित बाबा बाल्मीकि मंदिर पहुंची, जहां नागरिकों व कार्यकर्ताओं ने रथ पर पुष्पवर्षा की। इसके बाद, यात्रा आंवला विधानसभा क्षेत्र के भीमपुर, अलीनगर, रहटुईया, वीरपुर, पालमपुर आदि क्षेत्रों से होकर गुजरी। इस दौरान पूरा क्षेत्र गुरु रविदास जी के भजनों और जयकारों से गुंजायमान रहा।कैबिनेट यह भी पढ़ें- Kan...