बरेली, अगस्त 2 -- Bareily News: बहेड़ी। ग्वारी गांव से कावड़ियों का जत्था कछला के लिए रवाना हो गया है। मंत्रोच्चार के साथ महंत ने उन्हें रवाना किया। ग्वारी गांव से 51 कावड़ियों का जत्था रवाना हुआ। जत्थे के साथ महंत प्रद्युम्न गंगवार ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की और हर हर महादेव और बम बम बोले जय भोले की जयकार से इलाका गूंज उठा। ग्रामीणों और महिलाओं ने तिलक लगाकर और मिष्ठान खिलाकर शिव भक्तो को कछला से कावड़ लेने के रवाना किया। इस मौके पर पंडित रामेश्वर दयाल,मनोज गंगवार, बालक राम,भगवत शरण,सोमपाल,महेंद्र पाल,ठाकुर वीर सिंह,ठाकुर अमर सिंह,योगेश सिंह, नेमचंद्र बाबाजी,जगदीश,परमेश्वरी दयाल,वीरेंद्र पाल, प्रमोद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कांवरियों का जत्था बाबाधाम को रवाना यह भी पढ़ें- बम-बम भोले के जयकारों के साथ मंजिल की ओर बढ़ रहे...