बरेली, नवम्बर 23 -- Bareily News: राष्ट्रीय कवि संगम ब्रज प्रांत बरेली और राकेश लोक चेतना संस्था की ओर से लोक खुशहाली ट्रस्ट के सभागार में काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें दिल्ली के पीएफ कमिश्नर आलोक यादव को दुष्यंत कुमार स्मृति सम्मान और विश्वजीत सिंह निर्भय को राकेश साहित्य सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि डॉ. विनोद पागरानी रहे। अध्यक्षता अनिल सक्सेना ने की। इस मौके पर डॉ. मोनिका अग्रवाल, निरुपमा अग्रवाल, तूलिका अग्रवाल और कवि रोहित राकेश सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...