बरेली, सितम्बर 26 -- Bareily News: मानदेय और अन्य मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। इस संबंध में शुक्रवार को सीएमओ को दिए पत्र में कर्मचारियों ने बताया कि वे मांगों के समर्थन में लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात और धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने सीएमओ से आंदोलन में सहयोग की अपील की। यह भी पढ़ें- एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...