बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: नवाबगंज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव के गिरीश 23 अक्टूबर की शाम अपने घर में परिजनों के साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान गांव का लखपत सिंह उनके दरवाजे पर पहुंचा और जरूरी काम होने की बात कहकर उन्हें बाहर बुला ले गया। आरोप है कि घर से कुछ दूर पहुंचने पर रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे लखपत के भाई दिनेश ने गिरीश पर बंके से हमला कर दिया। उनके सिर में बंका लगने से वह गम्भीर रुप से घायल हो गए। बाद में दोनों भाइयों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। चीख-पुकार की आवाज सुनकर सोनिया उन्हें बचाने पहुंचीं। आरोप है तब दोनों भाइयों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना की रिपोर्ट सोनिया की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...