बरेली, नवम्बर 9 -- Bareily News: भमोरा। दो दिन पहले बिहार का एक इजीनियर कंपनी में काम के दबाव से परेशान होकर रामगंगा नदी में कूद गया। भमोरा और सुभाष नगर पुलिस ने उसके शव को गोताखोरों की मदद से दूसरे दिन निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन शव बिहार ले गए। बिहार के थाना ईश्वर पुर के सोम्भा निवासी मुन्ना सिंह ने बताया कि उसका भाई राहुल सिंह दो माह से हिमांचल की एक इलेक्ट्रिक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि कंपनी की ओर से उसे बरेली भेज दिया गया था, जहां कंपनी का उस पर काम के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जिसे लेकर वह काफी परेशान था। शनिवार की शाम उनके भाई राहुल सिंह को रामगंगा में कूदने की सूचना भमोरा और रामगंगा पुलिस चौकी इंचार्ज से मिली थी। पुलिस ने उनके भाई की तलाश शुरू कराई तो रविवार को अंगूरी टांडा ...