बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: बरेली। मिशन कंपाउंड उपकेंद्र व डेलापीर उपकेंद्र पर गुरुवार को स्वीचयार्ड, पावर परिवर्तक की टेस्टिंग व मेंटीनेंस, 11 केवी वीसीबी मेंटीनेंस व प्रोटेक्शन का कार्य प्रस्तावित है। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि प्रस्तावित कार्य के लिए गुरुवार को संबंधित इलाकों में विद्युत आपूर्ति सुबह 11 से दो बजे तक प्रस्तावित शटडाउन के कारण प्रभावित रहेगी। बताया कि मिशन कम्पाउंड उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र किला, बिहारीपुर, सिटी सब्जी मंडी, चौपला, कमल टाकीज, सिटी स्टेशन, जेल रोड, एलए मॉल एवं सर्किट हाउस की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार डेलापीर उपकेन्द्र से संबंधित क्षेत्र-गुलमोहर पार्क, ई-ब्लाक, जगदीश विहार, केके रोड, मंडल विहार, शिवनगर, कैलाशपुरम, आशापुरम एवं स्टेडियम रोड, आईवीआरआई आदि की विद्युत आपूर्...