बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: बरेली। कोहड़ापीर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइनों की मरम्मत व अनुरक्षण कार्य बुधवार नौ सितंबर को प्रस्तावित है। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि इस कारण संबंधित क्षेत्र कोहड़ापीर, चाहबाई, भूड़, प्रेमनगर, बृजलोक, बीडीए कॉलोनी, अशोक नगर, वानखाना, गांधीनगर, प्रगति नगर, मौला नगर, भैरोनाथपुरम, श्रीनाथपुरम, शिवपुरी नैनीताल रोड आदि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूर्वाह्न 11.30 से दोपहर डेढ़ बजे तक पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित रहेगी। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत दोपहर डेढ़ से साढ़े तीन बजे तक राजेंद्र नगर विद्युत उपकेंद्र के एकता नगर फीडर की विद्युत आपूर्ति पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित रहेगी। यह भी पढ़ें- Bareily News: ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए आज बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...