Bareily News: काम की खबर :: छूटी प्रैक्टिकल परीक्षा बरेली कॉलेज में आज होगी
बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने छूटी हुई वार्षिक प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बुधवार को बरेली कॉलेज केंद्र पर सुबह 11 बजे से परीक्षा होगी। इसमें बीए, बीएससी-बीकॉम तृतीय वर्ष, एमए, एमकॉम (उत्तरार्द्ध) और बीएससी कम्प्यूटर साइंस तृतीय वर्ष, बीकॉम ऑनर्स द्वितीय व तृतीय वर्ष के संबंधित वर्ष के छात्र शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, 14 और 15 अक्तूबर को आयोजित परीक्षाओं में किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो सके विद्यार्थी भी दोबारा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा दे सकते हैं। विश्वविद्यालय ने संबंधित कॉलेजों को छूटे हुए विद्यार्थियों की परीक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.