बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: बरेली, मुख्य संवाददाता। नगर निगम की ओर से संचालित कान्हा उपवन गौशाला में गोवंशों की लगातार हो रही मौतों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त संजीव मौर्य से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने गौशाला की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोवंश की मौतों के मामले में लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं में 10 दिन के भीतर सुधार करने की मांग रखी। साथ ही चेतावनी दी कि तय समय में व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो गोवंश के हित में आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: गोशाला में सीडीओ को हर कदम पर मिलीं खामियां, लगाई फटकार प्रतिन...