बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: मेयर डॉ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने मंगलवार को कान्हा उपवन गौशाला का निरीक्षण कर वहां गोवंशों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रदेश में मॉडल के रूप में विकसित कान्हा उपवन में अधिकांश व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर मेयर ने अधिकारियों को इन्हें इसी तरह बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेयर ने गोवंशों के रखरखाव, चारा-पानी, चिकित्सा, सफाई, जल निकासी और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं देखीं। गौशाला में गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा और चूनी-चोकर उपलब्ध मिला। स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। गौशाला में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, ठोस अपश...