Bareily News: कागजों तक सिमट गया प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान
बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: बरेली। प्लास्टिक की थैली छोड़ें, गोवंश की जान बचाएं। यह संदेश नगर निगम का सिर्फ जागरूकता अभियान तक सीमित रह गया है। शासन के निर्देश पर नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश तो दिए, लेकिन इसका इस्तेमाल अब भी खुलेआम दिखाई दे रहा है। सड़क किनारे और खुले स्थानों पर फेंकी गई पॉलिथीन कूड़े के साथ गोवंश के पेट तक पहुंच रही है। इसका असर अब गोवंशों की सेहत पर भी दिखाई दे रहा है। पिछले दिनों गोशाला में गोवंशों की मौत के बाद पोस्टमार्टम के दौरान उनके पेट से काफी मात्रा में पॉलिथीन निकलने की बात सामने आई थी। इसके बाद भी शहर में प्लास्टिक की थैलियों के इस्तेमाल और खुले में फेंके जाने पर प्रभावी रोक नहीं लग पाई है। शहर में जगह-जगह खुले में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इनमें खाद्य सामग्री के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.