बरेली, जुलाई 29 -- Bareily News: ​आंवला। सावन माह के दौरान श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की मदद के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग की विशेष पहल पर तहसील क्षेत्र में 20 स्वयंसेवक बनाये गए हैं, जो क्षेत्र के छोटे-बड़े शिवालयों और कांवड़ मार्गों पर व्यवस्था संभालेंगे। नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयंसेवकों को प्रसिद्ध गौरीशंकर धाम (गुलड़िया) सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में तैनात किया गया है। भीड़ में पहचान के लिए सभी स्वयंसेवकों को आईडी कार्ड जारी किए गए हैं। यह वॉलंटियर्स तीन अलग-अलग शिफ्टों में स्वेच्छा से अपनी सेवाएं देंगे। इनमें पप्पू सिंह, अमरदीप, कल्पना मौर्य, शालिनी, राधा कृष्ण एडवोकेट, शिवेक खंडेलवाल, रंजीत मौर्य आदि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Badaun News: कांवड़ मार्गों पर छु...