बरेली, जुलाई 27 -- Bareily News: भमोरा। डीएम ने किसानों की जरुरत को ध्यान में रखते हुए यूरिया खाद लाने वाले वाहनों को डायवर्जन में न रोकने का आदेश जारी किया है। सोमवार को डीएम ने जारी किए आदेश में बताया है कि सावन मास में जनपद बरेली में कांवड़ यात्रियों का आवागमन अधिक होगा, इसको ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों को रुट डायवर्जन कर मार्ग बंद किये जाने के आदेश जारी करते कहा कि खरीफ अभियान 2026 का यह पीक समय चल रहा है, किसानों की मुख्य फसल धान में उर्वरकों के लगाने मांग बढे़गी। बरेली में उर्वरक भरे वाहनों को जनपद में आवश्यक वस्तु आपूर्ति व्यवस्था के अंतर्गत यथा सम्भव न रोका जाए तथा इफ्को प्लांट आंवला, रैक प्वाइंट बरेली सुभाष नगर व चनेहटी उर्वरक भरने आने वाहनों के आवागमन की व्यवस्था निर्बाध रुप से कराई जाये। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा ट्रैफिक प्ल...