बरेली, जुलाई 26 -- Bareily News: नवाबगंज। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को विहिप नेताओं कोतवाल को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। विहिप ने कहा है कि बाईपास मार्ग पर आड़े तिरछे खड़े होने वाले ई-रिक्शा व अन्य वाहनों को व्यवस्थित किया जाए। कांवड़ियों के आवागमन के रास्तों से मांस-मछली की दुकानों को बंद कर छुट्टा पशुओं को तत्काल ही गोशाला भिजवाने की मांग की है। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में विहिप के नगर अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, मंत्री जितेन्द्र चड्ढा, कृष्ण पाल, राजा, शिवम गंगवार, नंद किशोर गंगवार, हनी कश्यप आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: हिंदू महासंघ ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर सीओ को दिया ज्ञापन यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कांवड...