बरेली, अगस्त 24 -- Bareily News: बरेली। सावन के अंतिम सोमवार पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, ब्रज क्षेत्र की ओर से किला क्रॉसिंग के पास कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर लगाया गया। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कांवड़ियों को फल, जूस व पानी वितरित कर पुष्पवर्षा से स्वागत किया। कार्यक्रम का संयोजन शानू काजमी, हरप्रीत सिंह गोलू व अरबाज खान ने किया। इस दौरान हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई समाज के लोगों ने मिलकर कांवड़ियों का स्वागत कर एकता और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दिया। मंत्री ने शिविर की सराहना करते हुए सेवा को सच्ची शिव भक्ति बताया। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह, ज्ञानी काला सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सेवा,सद्भाव व आपसी भाईचारा समाज की मजबूती:चित्रगुप्त यह भी पढ़ें- Purnia News: अंतिम सोमवारी पर ...