Bareily News: कांवड़ यात्रा के चलते स्नातक-परास्नातक परीक्षाओं का शेड्यूल बदला
बरेली, अगस्त 20 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एनईपी-2020 के तहत आयोजित यूजी और पीजी की सम सेमेस्टर व विशेष बैक परीक्षाओं के कार्यक्रम में संशोधन किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 21 और 22 अगस्त की परीक्षाएं स्थगित व संशोधित की गई हैं। परीक्षा नियंत्रक अनिल कुमार ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम में यूजी के पांचवें व छठे सेमेस्टर तथा पीजी के तीसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल हैं। अब विभिन्न विषयों की परीक्षाएं 25, 27 और 29 अगस्त तथा एक, दो, तीन, सात और आठ सितंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। इनमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य समेत अन्य व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.