बरेली, जुलाई 25 -- Bareily News: कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कांवड़ मार्गों पर विशेष अभियान शुरू कर दिया है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को विभाग की पांच टीमों ने कांवड़ मार्गों पर स्थित ढाबों, होटलों, रेस्टोरेंट, ठेलों, रेहड़ी-फेरी वालों और फल विक्रेताओं का सघन निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त (खाद्य) राहुल सिंह के निर्देशन में टीमों ने सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर फूड लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए। साथ ही फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप से संबंधित क्यूआर कोड और टोल फ्री नंबर भी चस्पा कराए गए, ताकि उपभोक्ता शिकायत दर्ज करा सकें और निकटतम टीम तत्काल कार्रवाई ...