बरेली, अगस्त 1 -- Bareily News: कांवड़ यात्रा एवं उर्स-ए-रजवी के दृष्टिगत एसपी सिटी मानुष पारीक ने सीओ सिटी आशुतोष शिवम के साथ शुक्रवार को शहर के विभिन्न थानों में मीटिंग कर पुलिस बल को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मीटिंग के दौरान एसपी सिटी ने थाना प्रभारियों को संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता रखते हुए नियमित पैदल गश्त एवं वाहन गश्त के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने, निरंतर फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त करने के निर्देश दिए। कहा कि ड्यूटी पर नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं सतर्कता के साथ निर्वहन करें। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के लिए राजस्थान पुलिस का एक्शन प्लान; हर घटना पर 10 मिनट में पहुंचे...