बरेली, नवम्बर 16 -- Bareily News: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 नवंबर से होंगी। परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने निर्देश जारी किए हैं। 17 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षार्थियों को वैध प्रवेश पत्र और निर्धारित पहचान पत्र के आधार पर ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। उन्हें आवंटित सीट पर बैठकर कक्ष निरीक्षक के निर्देशों का पालन करना होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा से पहले व्यवस्थाएं जांचेंगे और कर्मचारियों की ड्यूटी तय करेंगे। यह भी पढ़ें- Bareily News: परीक्षा को तनाव नहीं, आत्मविश्व...