बरेली, सितम्बर 24 -- Bareily News: सेंधा। मलगांव के कृष्णा पब्लिक स्कूल में आयोजित कला प्रतियोगिता में शिवा और ओमवती ने पहला स्थान प्राप्त किया है। बुधवार को प्रबंधक अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में कला प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता प्रमुख अंजलि ने सभी बच्चों को चित्र दर्शाते हुए बताया था। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ सुंदर-सुंदर चित्र बनाए, जिसमें कक्षा 5 के शिवा प्रथम, ओमवती द्वितीय व अर्चना तीसरे स्थान पर रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...