Bareily News: कलाकृति कार्यशाला में छात्राओं ने सीखे हुनर, 98 को मिला लाभ
बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय 'कलाकृति' कार्यशाला का समापन हो गया। इसमें 98 छात्राओं ने हिस्सा लेकर व्यावसायिक कौशल सीखे। छात्राओं ने दीयों, मटकी, चॉपिंग बोर्ड और एमडीएफ बोर्ड पर आकर्षक पेंटिंग की। वहीं, स्टूल पर स्टेंसिल प्रिंटिंग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाना था। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा मेहरोत्रा ने छात्राओं की ओर से तैयार कलाकृतियों की सराहना की। कार्यशाला का निर्देशन गृह विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिलाषा गौड़ सारस्वत और डॉ. गीत चावला ने किया। नेहा गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.