बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: शिवपुरी। श्री हरि बाबा मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति चलने वाली सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा मंगलवार से शुरू हो गई है। इसमें वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक आचार्य मनेश्वर भारद्वाज ने पहले कलश यात्रा का भ्रमण कराया, उसके बाद कथा प्रारंभ हुई। पहले दिन की कथा में भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस कलि काल में भगवान की कथाओं का गुणगान करना एवं सुनना ही सच्ची भक्ति है। कथा के श्रवण से ही मनुष्य के त्रितापों का नाश होता है। कथा के अंत में आरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इस दौरान अवधेश तिवारी, महावीर सिंह, गोपाल शर्मा, सुरेश श्रीवास्तव, महेश दीक्षित, यश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...