बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली। बरेली कॉलेज बरेली के अस्थाई कर्मचारियों के ईपीएफ में गवन/घोटाला पर रिपोर्ट दर्ज कराने को एसएस पी बरेली को पत्र भेजा गया है। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा एवं सचिव हरीश मौर्य ने बरेली कॉलेज बरेली के अस्थाई कर्मचारियों के वेतन में गड़बड़ी और ईपीएफ में घोटाला को एसएसपी को पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पत्र में कर्मचारियों के साथ हो रहे शोषण उत्पीड़न तथा गबन आदि को अपराधिक कृत्य बताकर न्याय की मांग की है। अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा और सचिव हरीश मौर्य ने कहा, जिन लोगों ने ईपीएफ में गवन किया है उन दोषियों पर मुकदमा दर्ज हो। अधिकारी कमेटी बनाकर जांच कराकर शीघ्र न्याय करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...