Bareily News: कर्मचारियों को शासनादेश अनुसार वेतन व सुविधाएं दी जाए
बरेली, जुलाई 19 -- Bareily News: बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों के वेतन व श्रम सुविधाएं दिए जाने समेत अन्य मांगों पर दो बार की दोनों पक्षों से वार्ता के बाद शनिवार को सहायक श्रमायुक्त बालगोविंद ने आदेश जारी किए। आदेश की प्रतिलिपि कर्मचारी नेताओं को भी उपलब्ध कराई है। आदेश मिलने के बाद अब अस्थाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने शीघ्र ही मीटिंग बुलाकर चर्चा करने की बात करते हुए आगामी 23 जुलाई को कर्मचारियों की एक आम सभा बुलाई है। इसमें सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा के बाद डीएम से मुलाकात की तैयारी की जाएगी। अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि बैठक में हम बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से उठाने के साथ महाविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग पर चर्चा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.