बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: संविदाकर्मियों की हड़ताल के चलते समस्याओं से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग की परेशानी गुरुवार से और बढ़ गई। उप्र एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ ने भी गुरुवार से हड़ताल कर दी है। पूरा दिन कर्मचारियों ने काम नहीं किया और एआरटी सेंटर पर ताला बंद रहा। इससे सबसे अधिक परेशानी दवा लेने आए एचआईवी पाजिटिव मरीजों को हुई। उप्र एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ ने कई दिन पहले ही हड़ताल की चेतावनी दी थी। इस बाबत एआरटी सेंटर, संपूर्ण सुरक्षा क्लीनिक समेत कई जगह सूचना भी चस्पा की गई थी। कर्मचारी संघ की तरफ से मरीजों को सूचना देते हुए पहले से ही दवा लेने की अपील भी की गई थी। यह भी पढ़ें- Banda News: हड़ताल पर कर्मी, आरटीसी व टीबी जांच बंद होने से भटकते रहे मरीज नौकरी की सुरक्षा, 20 प्रतिशत अतिरिक्त मासिक पारिश्रमिक, 30 लाख रुप...