बरेली, अगस्त 23 -- Bareily News: जीआरएम डोहरा रोड में कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर्स इन न्यू एजुकेशन एरा विषय पर करियर काउंसिलिंग कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता केसीएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुल गुप्ता ने विद्यार्थियों को बदलते शैक्षिक एवं कॉरपोरेट परिवेश में उभरते नए करियर विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर चुनने के लिए प्रेरित किया तथा उनके सवालों के जवाब दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य शील सक्सेना ने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने और सही दिशा चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यशाला में कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन...