बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी की ओर से बुधवार को श्रीकृष्ण लीला स्थल पर चतुर्थ करवाचौथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डांडिया, हाउजी और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण करवाचौथ क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें विजेता अर्पिता गर्ग के सिर ताज सजा। मुख्य अतिथि आईएमए के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. डीपी गंगवार और विशिष्ट अतिथि अपर निदेशक स्वास्थ्य सीमा अग्रवाल रहीं। सभा अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि करवाचौथ कार्यक्रम में अग्र समाज की मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सीबीएसई बोर्ड में 85 प्रतिशत, आईसीएसई में 90 प्रतिशत और यूपी बोर्ड में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मान मिला। यह भी पढ़ें-...