Bareily News: करंट से दो मजदूर झुलसे, हालत गंभीर
बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: भमोरा। लेंटर डालने के लिए सरिया का जाल बनाते समय बिजली के तारों से सरिया टकरा गई, जिसमें करंट लगने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। गांव मोती पुरा के अमित शर्मा ने बताया कि उसका भाई अजयवीर शर्मा गांव के दन्ने लाल राठौर उम्र 45 वर्ष के साथ कीरतपुर नौगवां में महेंद्र सिंह यादव के मकान के लेंटर डालने के लिए सरिया का जाल बिछा रहा था। तभी सरिया किसी तरह से पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई और उसमें आए करंट से दोनों झुलस गए, जिन्हें भमोरा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.